Congress
@INCIndia
India’s Most Vibrant Political Movement - Indian National Congress | Jai Samvidhan ✊🇮🇳
Joined February 2013
524 Following    11.3M Followers
आज की विस्तारित CWC बैठक में 158 सदस्य मौजूद थे। इनमें हमारे PCC अध्यक्ष, CLP लीडर, हमारे मुख्यमंत्री, Permanent एवं Special invitee मौजूद रहे। आज सरदार वल्लभभाई पटेल जी को लेकर एक विशेष प्रस्ताव पर चर्चा हुई और वो पारित हुआ। कल दो और प्रस्तावों पर चर्चा होगी, जिनमें एक राष्ट्रीय मुद्दों पर और दूसरा गुजरात के मुद्दों व राजनीतिक स्थिति से जुड़े होंगे। कांग्रेस पार्टी के 140 साल के इतिहास में छठवीं बार कांग्रेस की बैठक गुजरात में हो रही है। जब हम सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती मना रहे हैं तो सरदार पटेल जी के स्मारक में विस्तारित CWC बैठक को आयोजित करना हमारा कर्तव्य था। भारत के संविधान की प्रस्तावना में सामाजिक न्याय, आर्थिक न्याय और राजनीतिक न्याय की बात कही गई है, जिसे लेकर कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे और नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी समेत अन्य सदस्यों ने भी चर्चा की। सामाजिक न्याय, आर्थिक न्याय और राजनीतिक न्याय को लेकर कांग्रेस पार्टी का क्या एजेंडा है, इस बारे में आपको कल के प्रस्ताव में जानकारी मिलेगी। गुजरात में विस्तारित CWC बैठक और AICC अधिवेशन का होना ही महत्वपूर्ण और प्रभावशाली संदेश है। हमारे प्रस्ताव से बिल्कुल साफ हो जाएगा कि सरदार पटेल जी और नेहरू जी में कैसी अनोखी जुगलबंदी थी। ये दोनों लोग आधुनिक भारत के निर्माता थे और उन्होंने गांधी जी के नेतृत्व में देश की आज़ादी की लड़ाई लड़ी। जो लोग सरदार पटेल जी और नेहरू जी के रिश्तों के बारे में झूठ फैलाते हैं, उन्हें यह पता होना चाहिए कि इन दोनों नेताओं का देश के निर्माण में बहुत बड़ा योगदान रहा है। : कांग्रेस महासचिव (संचार) श्री @Jairam_Ramesh 📍 अहमदाबाद, गुजरात
Show more
0
5
460
205